महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे उक्रांद कार्यकर्ता

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी की सरकार ने महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी है। देश मे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैंं, जिससे लोग परेशान है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में बैठी है, तबसे महंगाई ,बेरोजगारी चरम स्तर पर है। बीते दो माह से रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर भाजपा सरकार ने  गरीब विरोधी चरित्र साबित किया है। एक ओर जनता कोरोना के चलते आर्थिक तंगी, बेरोजगारी से गुजर रही है। वही पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी से खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ेगी व वाहनों के किराये में वृद्धि से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी।


उक्रांद ने कहा कि  केंद्र सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सत्तासीन हुई, लेकिन वह महंगाई पर  लगाम नहीं लगा पाई। मौके पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद का पुतला फूंका ओर बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, अशोक नेगी, किरन रावत कश्यप,  मीनाक्षी सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र रावत, प्रेम सिंह रावत, जब्बर सिंह पावेल, अनिल डोभाल, हेमंत नेगी, दिनेश नेगी, पीयूष सक्सेना, अंजू चैहान, रूबी खान, शबनम, विवेक कुमार, दीपक रावत, सुमित डंगवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *