माता मंगला ने किया ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धा आश्रम का लोकार्पण
देहरादून। सोमवार को एकेश्वर रोड स्थित मलेठी में माता मंगला ने ठा, सुंदर सिंह चौहान वृद्धा आश्रम का लोकार्पण किया। सोमवार को मलेठी में अत्याधुनिक ठा, सुंदर सिंह चौहान वृद्धाआश्रम का लोकार्पण किया। जैसे ही हेलीकॉप्टर पर उतरा माता मंगला और भोले जी महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान उनका पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वृद्धा आश्रम का लोकार्पण किया। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था।
