शिक्षकों के हाथ लगी निराशा

देहरादून। स्थानांतरण के लिए आश लगाए हुए शिक्षकों को इस बार निराशा हाथ लगी है। इस बार जिन शिक्षकों ने धारा 27 के तहत तबादले के लिए आवेदन किया था, उनका स्थानांतरण इस सत्र में नहीं होगा।  नए तबादला सत्र में 10 फीसदी स्थानांतरण होने के बाद धारा 27 के तहत शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे। इस वर्ष कोविड की वजह से स्थानांतरण सत्र शून्य रहा था,जिसके बाद धारा 27 के तहत सरकार ने स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे,जिस पर शिक्षा विभाग में  शिक्षकों ने धारा 27 के लिए स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था।

इस वर्ष गिने चुने शिक्षकों के स्थानांतरण ही हुए। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि मुख्यसचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी जिसमें धारा 27 के तहत स्थानांतरण को मंजूरी मिलती है। कमेटी में निर्णय लिया गया है कि पहले 10 प्रतिशत स्थानांतरण किए जाए और उसके बाद धारा 27 में उन शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएंगे,जिनका  स्थानांतरण 10 प्रतिशत स्थानांतरण में नहीं हुए ।  स्थानांतरण के लिए आश लगाए हुए शिक्षकों को अब स्थानांतरण के लिए कई महीनों का इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *