राज्य में अब होगी तीन कमिश्नरी
देहरादून। अब राज्य में दो के बजाए तीन मंडल होंगे। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के बाद तीसरे कमिश्नरी की घोषणा की। इस कमिश्नरी में गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग के साथ ही कुमाऊं के दो जिले बागेश्वर, अल्मोड़ा को शामिल किया जाएगा। कमिश्नरी का मुख्यालय गैरसैंण में होगा। यह कमिश्नरी चार जिलों का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नए नगर पंचायत बनाई जा रही है, उन्हें एक, एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने की भी घोषणा की ।
