गंगनहर में समाई कार, चार की मौत
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ज्वालापुर के बाबर मोहल्ले की रहने वाला एक परिवार कलियर से हरिद्वार आ रहा था। साायं लगभग 7 बजे उनकी कार जटवाड़ा पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। कार में पांच लोग सवार थे। इस दौरान गुलशेर ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार को क्रेन से बाहर निकाल गया और कार में सवार सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है।
