मौसम ने बदली करवट, आसमां पर छाए बदरा

देहरादून। मौसम विभाग की भविष्यवाणी  सच साबित हुई। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी। रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर घने बादल छाए रहे, जिसके चलते सूर्य देव दर्शन नही दे पाए। दून में सूर्य देव और बादलों की आंखमिचौली देखने को मिली।

पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी  के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की सूचना है। पौड़ी के अनेक हिस्सों, जैसे, सतपुली, पाटीसैन, सतपाली, रिंगवाड़ी, एकेश्वर, नौगावखाल, चौबट्टाखाल में लोगों को बदलते मौसम से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को  चमोली, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी जनपद  के ऊंचे पहाड़ियों पर बर्फबारी की भी सम्भावना है। एकेश्वर के सतपाली, नौगांवखाल, चौबट्टाखाल में भी मौसम खराब होने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *