अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित करेंगे हरदा

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवचेतना समिति विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित करेगी।

जानकारी देते हुए नवचेतना समिति की  संयोजक दीप्ति रावत बिष्ट ने कहा कि समिति विगत सात वर्षों में महिला  उत्थान के साथ ही अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि समिति विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को समय, समय पर प्रोत्साहित करती रहती है। दीप्ति बिष्ट ने कहा कि समिति देहरादून के ग्रामीण  क्षेत्रों   में महिलाओ के हक़-हकूकों के लिए जनजागृति अभियान चला रही है। समिति की कार्यकर्ता घर- घर जाकर महिला संघर्षो की गौरवमयी परम्परा व  उत्थान पर कार्य कर रहे हैं। नवचेतना समिति ने महिला दिवस  पर होने वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक की। नव चेतना समिति की संयोजक दीप्ति रावत बिष्ट ने कहा कि समिति नेहरुग्राम स्थित एसजीआरआर इन्टर कॉलेज में, “कोविड महामारी में महिला कर्मियों की भूमिका”. विषय पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम  में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे।  इस दौरान  विभिन्न क्षेत्रों  में कार्य करने वाली  वीनू गुरुंग, बबिता मिश्रा, मल्लिका बरौली, आशा राणा, लता नेपाली, संध्या राव व सविता खंतवाल को सम्मामनित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *