देहरादून। रविवार सुबह से खराब मौसम ने सोमवार रात को अचानक करवट बदल ली। दून में सोमवार रात एक बजे बादलों की गर्जनाओं के साथ तेज़ आंधी चली, साथ ही, बूंदाबांदी शुरू हो गई । मौसम सर्द होने से तापमान में कमी आ गई है। अंधड़ के चलते आम, लिंची, आडू, खुबानी, पुलम की बागवानी को नुकसान पहुँच सकता है।