मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एकेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ

एकेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ राज्य की उन्नत्रि एवं जन जन के आरोग्य की कामना को लेकर सिद्धपीठ एकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान और यज्ञ पाठ शुरू किया। पाठ का समापन 27 मार्च को हवन के साथ किया जाएगा। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद वह 14 दिनों के लिए आइसोलेट हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ एकेश्वर की जनता द्वारा विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है। गुरूवार को एकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किये गये।  अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रेम सिंह रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वस्थ होने तथा राज्य के जन-जन के आरोग्य रहने की कामना के साथ यज्ञ पाठ व विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किया।  उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं। कोरोना पाॅजिटिव होने  व आइसोलेट होने के वाबजूद वे वुर्चूअल के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ  पूजन आदि शुरू किया है।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने कहा कि इस समय विशेष वैश्विक महामारी का प्रकोप है,राष्ट्र के साथ साथ राज्य में भी इस महामारी का प्रकोप जारी है।   मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस महामारी की चपेट में  हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के स्वस्थ्य लाभ की कामना के लिए एकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा, अर्चना और अनुष्ठान शुरू हुआ है। उन्होंनेे कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर राज्य का कुशल नेतृत्व करेंगेे और उनके नेतृत्व में राज्य का चहुमुंखी विकास होगा। पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र जदली, पूर्व प्रधान गुराड तल्ला सुनील रावत ने भी मुख्यमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए विशेष पूजा अर्चना की ।

कहा कि  एकेश्वर महादेव के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर राज्य का नेतृत्व करेंगे। पूजा अर्चना में संजय सजवाण, सत्याराज नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी आदि ने हिस्सा लिया। पूजा अर्चना 27 मार्च को हवन यज्ञ के साथ पूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *