गंगा पंचोली होंगी सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी
देहरादून। सल्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगा दी है। उत्तराखंड क्रांतिदल पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुका है। सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है। वही भाजपा के तुरन्त बाद कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस से पहले रणजीत सिंह रावत के पुत्र केे नाम की चर्चा थी,लेकिन अंततः पार्टी ने गंगा पंचोली उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पिछले 2017 के विस चुनाव में भी पंचोली कांग्रेस की उम्मीदवार थी और बेहद कम वोटों से चुनाव हारी थी। आपको बता दें आज ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी महेश जीना के नाम की घोषणा की जिसके बाद कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोलते हुए गंगा पंचोली के नाम को घोषित कर दिया।
