होली हुई बदरंग, डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत
देहरादून। तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार होली के दिन छह लोग देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंवावाला के पास तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गईं। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवकों को कार से निकाला उनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जब्रहा है कि वह होली खेलने जा रहे थे, तभी वह हादसे के शिकार हो गए।
