सोनिया,प्रियंका और मनमोहन आएंगे सल्ट

देहरादून । सल्ट उप चुनाव में नामांकन के बाद राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी जंग को जीतने के लिए चुनावी कमर कस ली है। सल्ट चुनाव में इस बार राष्ट्रीय  पार्टियां अपने  स्टार प्रचारकों को चुनावी समर में उतारने जा रही है।  सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी कर दी हैै। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह प्रियंका गांधी अपने प्रत्याशी गंगा पंचोली के प्रचार में सल्ट पहुँचेंगे। उनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विस् अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित उत्तराखंड के कई  नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी ,राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, इंद्राह्रदयेश, गोविंद कुंजवाल, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह माहरा, महेंद्र पाल, राजेश धर्माणी ,करण माहरा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, सरिता आर्य, रणजीत सिंह रावत,मदन सिंह रावत, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खण्डूड़ी,हरीश धामी, मनोज तिवारी, सुमित भुल्लर, मनोज रावत, मनोज राणा  जैसे स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *