बन्द होंगे ऋषिकेश के मुनिकीरेती व ढालवाला शराब के ठेके

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  बड़ा फैसला लस्ट हुए कहा कि मुनी की रेती व ढ़ालवाला के शराब ठेके होंगे बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म आवर आस्था के साथ कोई समझौता नहीं किए जाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि कुम्भ की आस्था से कोई समझौता नहींकिया जाएगा और  मुनी की रेती व ढ़ालवाला के शराब ठेके बन्द किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जल्द ही तीर्थ पुरोहितों की बैठक बुलाई जायेगी। सबके हक-हकूकों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि चार धामों के बारे में शंकराचार्यों द्वारा प्राचीन काल से जो व्यवस्था की गई है उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले महाकुंभ के लिए संतों को अभी से भूमि चिन्हित कर दी जाएगी।  मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने सप्तसरोवर, हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल उपवेशन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ की आस्था से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कुंभ क्षेत्र में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।  संतों की मांग पर उन्होंने कहा कि मुनी की रेती व ढ़ालवाला के शराब के ठेके बंद किये जायेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *