त्रिवेन्द्र रावत के एक और फैसले पर कैबिनेट की ब्रेक
देहरादून। तीरथ सरकार की कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई। तीरथ सरकार ने त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना पर नकेल कसने के उद्देश्य से देहरादून के नगर क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाने का फ़ैसला लिया है। साथ ही कैबिनेट ने देहरादून जनपद के कालसी और चकराता क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण हरिद्वार, नैनीताल के नगर पालिका क्षेत्र, नगर निगम हल्द्वानी में कक्षा 1 स 12वीं कक्षा तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रखने का भी फैसला लिया है। वहीं कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के लागू होने पर अब दो लड़कियो के जन्म पर महालक्ष्मी किट दिया जाएगा। वही कोविड 19 के चलते कुम्भ में होने वाली खरीद के लिए प्रोक्यूमेंट रूल में छूट की सीमा 6 माह और बढ़ा दी गयी है। कैबिनेट ने फैसला लिया कि ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण या जीर्णोद्धार क काम होगा साथ ही हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनाने का फैसला लिया। वहीं केंद्र और राज्य मिलकर 40 हेक्टयर में प्लास्टिक पार्क का निर्माण करेंगे। जमीन हस्तांरण में स्टाम्प शुल्क नही लिया जाएगा, पार्क सितारगंज में बनेगा । वही लैब टेक्नीशियन के 168 पदों पर होगी भर्ती। किसाऊ जल विद्युत परियोजना के लिए 1 करोड़ मंजूर, इस धन से भूकम्प अध्ययन, तकनीकी सेवा, हाईड्रोनिक अध्ययन का काम किया जाएगा।
