सिस्टम को चुनौती देने लगा कोरोना
देहरादून। कोरोना का संक्रमण एक बार फ़िर से पूरे देश में तेज़ी से फैल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर घातक सिद्ध हो रही है। तेजी से फैल रहे इस महामारी के चलते, शासन, प्रशासन को एक बार फिर चिंता में डाल दिया। प्रदेशों की सरकार इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए दिन रात जुटी हुई है, बावजूद उसके इस पर लगाम नही लग पा रही है। उत्तराखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है व दिनप्रतिदिन संक्रमितों की तादात में इजाफा होने के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ोतरी हो रही है। घातक होते कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने नाइट कर्फ्यू का भी लिया और लगाया, साथ स्कूलों को 30 अप्रैल तक बन्द कर दिया। बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। को प्रदेश में मैदानी जिलों में इसका संक्रमण तेज़ी से पांव पसार रहा है। रोना वायरस महामारी एक बार फिर सिस्टम को चुनौती देने लगा है। इसकी वजह लोगों की लापरवाही को माना जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। कुछ लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। देश मे कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, वायरस का दूसरा स्ट्राइक बेहद घातक है जो दोगुनी तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकारों ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्कूलों को भी बन्द कर दिया है। उत्तराखंड, यूपी में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते देशभर में करीब 13 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। दिल्ली में सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के सभी कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद हैं। मप्र में कक्षा एक से आठवीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 15 अप्रैल तक बंद हैं। वहीं सात जिलों में 12वीं कक्षा तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु में कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 9 मार्च 2021 से ही बंद कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 22 मार्च से स्कूल बंद हैं। जम्मू में 5 अप्रैल से कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूलों को दो सप्ताह तक बंद कर दिया गया है। 18 अप्रैल तक बिहार में सभी स्कूल-कॉलेज 18 अप्रैल तक बन्द हैं। गुजरात में पहली कक्षा से 9वीं तक से सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी छात्रों के स्कूल जाने पर रोक है। मिजोरम में कक्षा आठ और उससे नीचे की कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल बंद हैं। राजस्थान में कक्षा 1 से 9वीं तक से सभी स्कूल 19 अप्रैल 2021 हैं। हरियाणा में प्राइमरी और मिडल स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद है।
- प्रीती नेगी, देहरादून।
