जयंती पर अम्बेडकर को किया नमन
देहरादून। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सभी देश वासियों को शुभकामनायें दी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण कर नमन किया l डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक बहू प्रतिभावान व्यक्ति थे! जो कि एक सफल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, प्रोफेसर एवं समाज सुधारक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू प्रांत में हुआ था। ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने भारत की आजादी में अपना योगदान देने हेतु जोर शोर से स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रचार प्रसार का कार्य जनता के राजनीतिक अधिकारों की आवाज उठाने एवं दलित वर्ग का समाज में हो रहे शोषण व भेदभाव से मुक्ति दिलाने में प्रमुख योगदान दिया। इस शुभ अवसर पर पहले इंदिरा कॉलोनी में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की टेली फिल्म दिखाई गयी व तत्पश्चात घंटा घर स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत डी.एल रोड आर्य नगर पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया तथा अंत में कंवली रोड में प्रसाद वितरण कर अम्बेडकर जयंती को सफल बनाया l इस अवसर पर पार्षद देविका रानी, रीता रानी, मुकेश सोनकर, अशोक कुमार, कृष्ण कांत सिंह, तरुण, संजय गौतम, हेमराज, गीता राम जैसवाल, बलराज, सुनील बांगा, शशांक, मक्खन लाल, मुकेश, देवेन्द्र कोर्,उषा रानी, लेख राज, संगीता, रवि फूकेला आदि मौजूद थे l
