आज दून पहुँचेगी 2 लाख कोविड टीके की खेप
देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है और संक्रमितों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिस्ले चलते शासन, प्रशासन कोरोना की रोकथाम के लिए जी जान से जुटी हुई है। राज्य में कोरोना की टीके की कमी हो गई थी, जिसके चलते टीकारण की रफ्तार थोड़ी सी कम हो गई थी। टीके की कमी को देखते हुए शासन ने मामले की जानकारी केंद्र को दी थी जिसके बाद शुक्रवार को राज्य में 2 लाख कोविड टीके की खेप पहुँचेगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से विमान टीका लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 12.50 लाख लोगों को कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 2.11 लाख लगाई गई दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
