गुरुवार को मिले 2220 कोरोना संक्रमित, 9 की मौत
देहरादून। प्रदेश में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है और संक्रमितों की संख्या में लगतार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 2220 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 116244 पहुंच गया है। अब तक 99777 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2220 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देहरादून में 914 ,हरिद्वार से 613 , नैनीताल जिले से 154, उधमसिंह नगर में 131 ,पौडी में 105, टिहरी में 79, चंपावत में 26, पिथौरागढ़ में 29, अल्मोड़ा 55, बागेश्वर में 15, चमोली में 25 , रुद्रप्रयाग में 49 ,उत्तरकाशी में 23 सैंपल पॉजिटिव मिला हैं। वही अब तक कोरोना से 1802 की मौत हो चुकी है।
