शनिवार को कोरोना से 37 की मौत,2757 मिले संक्रमित

देहरादून। राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 2757 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए, जबकि 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, इनमें से एक डॉक्टर को भी कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।  शनिवार को पहली बार 2757 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार पार हो गई है। आज कोरोना से 37  की मौत हुई। जबकि 802 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में  अब तक 1856 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।  वही 15386 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 1179 , हरिद्वार में 617, उधम सिंह नगर में  265, अल्मोड़ा में  52, बागेश्वर मे 15, चमोली में 28, चंपावत में  44, नैनीताल में  248, पौड़ी में  155, पिथौरागढ़ 12, रुद्रप्रयाग में 79, टिहरी में 50 और उत्तरकाशी में 14 कोरोना संक्रमित पाय गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *