कोरोना से दुगड्डा के डॉक्टर की मौत

देहरादून। कोरोना का संक्रमण राज्य में तेज़ी से फैल रहा है और कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक है और यह युवाओं को चपेट में ले रहा है। शनिवार को कोरोना की चपेट में आकर जान गवांने वाले अधिकांश युवक, युवतियां ही थे। कोरोना के चलते पौड़ी जनपद के दुगड्डा नगर के एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और डॉक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्होंने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दुम तोड़ दिया। दुगड्डा नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व समाजसेवी डॉ. राजमोहन सिंह रावत की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ऋषिकेश में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *