चलती बस में विस्फोटक, युवक की मौत
कोटद्वार। रविवार सुबह कोटद्वार से पौड़ी जा रही रोडवेज की चलती बस में विस्फोटक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा कि युवक फोन पर बातें कर रहा था। सुबह 5 बजे कोटद्वार से परिवहन निगम की बस कोटद्वार से पौड़ी जा रही थी। बस जैसे ही भदालिखाल के पास पहुँची उसमें अचानक तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। अन्य यात्रियों के मुताबिक युवक फोन पर बात कर रहा था, उसी दौरान तेज विस्फोट हुआ। युवक को कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक थलीसैंण के ग्राम कोटा चोपराकोट निवासी था।
