शादी में अब सिर्फ 100 होंगे शामिल
देहरादून। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने अब शादी समारोह में 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी है, साथ ही बिना मस्क के घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, रात्रि कर्फ्यू पर भी सख्ती रहेगी। इसके निर्देश।
मुख्यमंत्री ने रविवार को बीजापुर हाउस में कोविड को लेकर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए वर्तमान में लागू गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन करवाया जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी राज्य में आने की अनुमति न दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति का आंकलन करते हुए कोविड अस्पताल बनाए जाएं।
