मातम में बदली खुशियां, पिता, पुत्री की मौत

देहरादून। एक परिवार खुशियां समेटकर  खुशी, खुशी दिल्ली से अपने पैतृक गांव लौट रहा था, लेकिन उनकी खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दिल्ली से अपनी पुत्री की शादी कराने दिल्ली से अपने पैतृक गांव लौट रहे लोगों की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, हादसे में पिता, पुत्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को  अल्मोड़ा जनपद के धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत ( 55) दिल्ली में रहते थे, लेकिन वह अपनी पुत्री की शादी गांव से करना चाहते थे और 27 अप्रैल को उनकी बेटी किरन (21) का विवाह था व  बीती देर रात कार यूपी 16 एएक्स 3524 से परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से अपने गांव को निकले थे।  मंगलवार सुबह चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार तीन लोग किसी तरह पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। हादसे में घायल दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *