मंगलवार को मिले 3012 कोरोना संक्रमित, 27 की मौत

देहरादून। राज्य में कोरोना का कहर जारी है, दिनप्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3012 संक्रमित मिले, जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 29205 पर पहुँच गया है, जबकि, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 3633 पर है। वही कोरोना अबतक 1919 का जीवन लील चुका है। वही सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 21014 पर पहुंच गया है। राज्य के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में अन्य दिनों की भांति सबसे अधिक 999 संक्रमित मिले हैं।हरिद्वार में 796, यूएसनगर में 565, नैनीताल में 258, टिहरी में 137, पौड़ी में 80, अल्मोड़ा में 66, बागेश्वर में 13, चमोली में 24, चंपावत व पिथौरागढ़ में 28-28, रुद्रप्रयाग में 12 व उत्तरकाशी में 6 लोग संक्रमित मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *