मुख्य सचिव हुए कोरोना संक्रमित
देहरादून। कोरोना का प्रकोप राज्य में तेजी से फैल रहा है। राज्य के मुख्य सचिव भी कोरोना संक्रमित पाए गया है।उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य सचिव ने स्वयं कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करवा लें और सभी आइसोलेट हो जाएं,ताकि दूसरे संक्रमित न हो मुख्य सचिव लगातार कोविड-19 की समीक्षा करने की साथ ही प्रदेशभर में इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे।
