बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

देहरादून। बृहस्पतिवार रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद मैदानों में झमाझम बारिश और ऊँची चोटियों पर हिमपात से खासी राहत मिली है। बारिश से गर्मी से भी निजात मिली है। मौसम के करवट बदलने के बाद मैदानों में  बारिश और चोटियों पर हिमपात से राहत मिली है। बारिश से दावाग्नि से  दहक रहे जंगलो को कुछ राहत मिली है। जंगलों की शांत होने के साथ ही गर्मी से भी निजात मिली है। वही बेमौसमी बारिश होने से खेत मे खड़ी फसल  को नुुकसान पहुुँचने का अनुुुमान है। सब्जियों के फसल के लिए बारिश वरदान माना जा रहा है।देहरादून के साथ ही, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के कई जगहों पर बारिश होने की खबर है । वही कई जगहों पे अंधड़ चलने से आम,  लिंची, खुमानी, चुल्लु, आलूबुखारा, सेब,आड़ू, आम आदि को नुकसान पहुँचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *