ग्रेड-पे विसंगतियों को दूर करे : उक्रांद

जनमंच टुडे/देहरादून।

ज्ञापन उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने सुनील ध्यानी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से भेंटकर कांस्टेबलों की ग्रेड-पे की विसंगतियों को लेेेकर वार्ता  की और उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में विसंगतियों को दूर करने की मांग की। Ukd ने कहा कि पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में कटौती से प्रभावित पुलिस सिपाही पर गाज गिरायी गयी है, जिससे उनमेंं आक्रोश है। पुलिस कांस्टेबल को 20 साल की सेवा के बाद भी ग्रेड-पे का उचित लाभ नही दिया जा रहा है। पुलिस कॉन्स्टेबलों की 20 साल की सेवा पर ग्रेड- पे सब इंस्पेक्टर रैंक के बराबर दिये जाने का प्रावधान हैं। अब ऐसा न होकर एएसआईं पद को दिया जाना है, जबकि एएसआई का कोई पद ही नहीं है ऐसे में ग्रेड-पे दिया जाना तर्कसंगत नही हैं। इस घोषणा के बाद पुलिस कांस्टेबल ही नही बल्कि संगठन भी उद्वेलित है। उत्तराखंड क्रांति दल पुलिस कांस्टेबलों की 20 साल की सेवा पर ग्रेड-पे सब इंस्पेक्टर रेंक की दिये जाने की मांग करता है,ये वो सिपाही है जो राज्य सृजन के बाद पहली भर्ती हुई थी। उक्रांद ने डीजीपी से कहा कि पुलिस कांस्टेबलों के ग्रेड-पे विसंगतियों को अविलम्ब सुधार करते हुई उनकी सेवा का उसी लाभ पूर्व की भांति दे। ऐसी दशा न होने पर दल पुलिस कांस्टेबलों के हको के लिये आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा। इस अवसर पर दल की ओर से3 प्राप्त सूचनाओं के मध्यनजर पुलिस कांस्टेबलों की आक्रोश व सामूहिक त्यागपत्र की बात से अवगत कराया। महानिदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा एक कमेटी का हवाला दिया गया। इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने कहा कि कांस्टेबलों क्व हितों के सात दल अन्याय बर्दाश्त नही करेगा।व कांस्टेबलों के पक्ष में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर ब्रजमोहन सजवाण,राजेन्द्र प्रधान,अंकेश भंडारी व अनूप पंवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *