आज मिले 3989 कोरोना संक्रमित, 19 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
राज्य में कोरोना की गति बेलगाम होती जा रही है, और हेर दिन रोगियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना के 3998 नए मामले सामने आए, जबकि 19 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक लाख 38010 पर पहुँच गया है। वही स्वस्थ हुए लोगों आंकड़ा एक लाख छ्ह हजार 271 पर पहुँच गया है। वही मरने वालों की संख्या 1972 पर पहुँच चुकी है। जबकि सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 26980 पर पहुँच गया है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 1564, हरिद्वार में 666, यूएसनगर में 523, नैनीताल में 434, पौड़ी में 229, टिहरी में 139, अल्मोड़ा में 112, बागेश्वर में 34, चमोली में 29, चंपावत में 72, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में 74 व उत्तरकाशी में 84 संक्रमित पाए गए हैं।
