शादी में अब सिर्फ 50 घराती, बराती
जनमंच टुडे /देहरादून।
कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकर सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। फिलहाल राज्य में लाकडाउन नही लगाया जााआ रहा है, लेकिन कोविड नियमों को कड़े करने जा रही है। सरकार ने अब सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को मंजूरी देने पर भी रोक लगा दी है। वही शादी-समारोह में अब सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं, पहले शादी में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद संख्या घटाकर 100 कर दी गई, लेकिन अब इसे घटाकर 50 कर दी गई है। वही आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय को छोड़कर प्रदेश के सभी कार्यालय 23, 24, 25 अप्रैल को 3 दिन यानि शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को बंद रहेंगे। इन 3 दिनों में कार्यालय को भीतर एवं आस-पास सैनिटाइजेशन किया जाएगा। वही लोगों की भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी वहीं कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
