बैंकों में दो बजे तक ही होगा कामकाज

जनमंच टुडे/ देहरादून ।

अगर आपका बैंक में काम है तो दो बजे से पहले निपटाले,क्योंकि कोरोना के चलते प्रदेशभर में शुक्रवार से सभी बैंक ग्राहकों के लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। इसके अलावा चार बजे तक बैंककर्मी अपने कामकाज निपटाएंगे।
कोरोना संक्रमण से पैदा हुए हालात को देखते हुए बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी ने सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आम ग्राहकों के लिए बैंक खोलने का फैसला लिया है। इसके बाद बैंक कर्मचारी चार बजे तक क्लोजिंग के अलावा कैश मिलान व अन्य काम निपटाएंगे। यह आदेश 23 अप्रैल से प्रभावी होगा और 15 मई तक लागू रहेगा। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कामकाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *