आज कोरोना से 49 मौत, 4339 मिले संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सरकार के प्रयास के बावजूद कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है, दिन, प्रति दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई जबकि 4339 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही 1179 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौटे । प्रदेश में 29,949 कोरोना के सक्रिय केस हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,349 हो चुका है। इनमें से 1,07,450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 2021 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक कोरोना सनकर्मिट पाए गए हैं। पौड़ी जनपद में भी संक्रमितों का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है जो कि चिंता का विषय बनता जा रहा है। देहरादून में आज 1605, हरिद्वार में 1115, उधमसिंह नगर में 332, नैनीताल में 317,पौड़ी में 243 में चम्पावत 187, चमोली में 184, अल्मोड़ा में 131, बागेश्वर में 34, नई टिहरी में 78,पिथौरागढ़ में 40, उत्तरकाशी में 38, रुद्रप्रयाग में 35 संक्रमित पाए हैं।
