ग्लेशियर की चपेट में आने से छह की मौत
जनमंच टुडे/ जोशीमठ।
भारत.तिब्बत सीमा के अग्रिम चौकी सुमना के पास ग्लेशियर टूटने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल जो गए हैं, जबकि 391 लोगों को बचाया गया है। अभी कई लोगों के दबे होने की सम्भावना जताई जा रही है। ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और ऋषिकेश में हाईअलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से मौके आपदाग्रस्त क्षेत्र का हवाई दौरा कर जायजा लिया और उन्होंने गृह मंत्री से मामले को लेकर बातचीत की। गृह मंत्री ने हर सम्भव मदद देने की बात मुख्यमंत्री से कही है। तिब्बत सीमा पर शुक्रवार को भारी बर्फबारी से भारत, तिब्बत सीमा के अग्रिम चौकी सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया था और बीआरओ की चपेट में सड़क निर्माण में लगे बीआरओ के मजदूरों केे कैम्प मेंं जा गिरा। राहत ओ बचाव कार्य चल रहा है।
