सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
जनमंच टुडे/देहरादून ।
राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शासन, प्रशासन ऐसे रोकने के लिए दिन, रात एक किए हुए हैं, लेकिन हालत में बेहद कम सुधार देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में सरकार ने आवर कड़े कदम उठाने शुरु कर दिया है। राज्य सरकार ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब राज्य के सरकारी दफ्तरों को सोमवार मंगलवार बुधवार को भी बन्द करने का फैसला लिया है। सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडेय की ओर से जारी आदेशो में कहा गया है कि अब सरकारी दफ्तर 28 अप्रैल तक बन्द रखे जाएंगे। बुधवार के बाद इन्हें खोलने पर निर्णय होगा।
