शनिवार को कोरोना से 81 मौत, 5084 संक्रमित

जनमंच टुडे/देहरादून।

कोरोना का संक्रमण तेज़ी से देवभूमि में पैर पसार रहा है, हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शासन के कड़े कदम उठाने के बावजूद कोरोना की चेन रुक नही पा रही है। शनिवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 5084 कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 81 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में 33330 कोरोना के सक्रिय केस हैं।देहरादून में आज भी सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उसके बाद हरिद्वार में  संक्रमित  के मामले पर दूसरे स्थान पर रहा। सबसे चिंतनीय विषय यह है कि कोरोना के मामले पहाड़ी जनपदों में भी बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी  हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 1736, हरिद्वार में 958,नैनीताल में 592, उधमसिंह नगर में 378, अल्मोड़ा में 117,बागेश्वर में 10, चमोली में 90,चम्पावत  में 32, पौड़ी  में 301,पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी में 190, उत्तरकाशी  215

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed