मुख्यमंत्री बोले, दो बजे बाद नहीं खुलेगी शराब की दुकान
- जनमंच टुडे/देहरादून।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बजे बाद अब प्रदेश में शराब की दुकानें नही खुलेंगी। उन्होंने इसे लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बज ते ही अन्य दुकानों की भांति शराब की दुकानें भी बंद होंगी। मुख्यमंत्री के पास शिकायत आ रही थी कि सभी दूकानों को तो बन्द कर दिया जा रहा लेकिन शराब की दुकान बंद नहीं कि जा रही है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में बात आने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए साफ कह दिया कि किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी और कोरोना के ख़तरेको देखते हुए बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा ।
