कोरोना से रविवार को 44 मौतें, 4368 संक्रमित

जनमंच टुडे/देहरादून।

कोरोना की लहर राज्य में थमने का नाम नही ले रहा है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही कोरोना से जीवन की जंग हारने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के बाद पौड़ी जनपद में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पौड़ी जनपद में रविवार को 395 कोरोना सनकर्मिट मिले हैं, इनमे से अकेले कोटद्वार में 104 संक्रमित पाए गए। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4368 कोरोना संक्रमित मिले है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 151801 पर पहुँच गया है। वहीं रविवार को 44 कोरोना से लोगों की जान गई। प्रदेश में 35,864 कोरोना के सक्रिय केस हैं। प्रदेश में अब तक 1,51,801 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1,10,664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 2,146 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून 1670, हरिद्वार 1144, नैनीताल 438, पौड़ी 390,अल्मोड़ा में 42, बागेश्वर 46, चमोली 43, चम्पावत 100, , पिथौरागढ़ 72, रुद्रप्रयाग 64, टिहरी 110, उधमसिंहनगर 200 और उत्तरकाशी में 49 संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *