तीरथ कैबिनेट की जनता से अपील, बेवजह घर से न निकले
जनमंच टुडे/देहरादून।
सोमवार को हुई तीरथ कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें 450 करोड़ की लागत से 18 से 45 साल के बीच के लोगों को मुफ्त टीका लगाने व सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक स्थानों व परिसरों में मास्क ना पहनने वालों जुर्माने में बढ़ोतरी कर 500 और 700 रुपए लगाया जाएगा। सोमवार को हुए तीरथ मन्त्रिमण्डल की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला 18 से 45 के बीच के उम्र के लोगो को लगने वाले मुफ्त वैक्सीन को लेकर रहा। इस फैसले से सरकार पर लगभग 450 करोड़ का भार उठाना पड़ेगा। साथ ही अब मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब मास्क न पहनने वालों पर 500 के बजाए 700 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने वैक्सीन की आपूर्ति में गति लाने के तत्काल अग्रिम भुगतान के लिए महानिदेशक (चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा) को अधिकृत गया है। वही सचिव (उद्योग-आबकारी) सचिन कुर्वे वैक्सीन उपलब्ध कराने का दायित्व निभाएंगे।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त शीघ्र आपूर्ति के लिए शत-प्रतिशत अग्रिम भुगतान किया जायेगा। आपूर्ति बैंक गारंटी व अर्नेस्ट मनी की औपचारिकताओं से मुक्त रहेगी। राजकीय मेडिकल कालेजों में आउस सोर्सिंग से कार्यरत 479 कर्मियों का सेवा विस्तार दिया जाएगा। वही स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात किए गए चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को यथावत रखा जाएगा, जिन जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है, वहाँ इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। कोविड कफर्यू के दौरान मीडिया कवरेज के लिए पत्रकारों के प्रेस कार्ड को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित न हो इसके लिए मजदूरों को भी आवाजाही की छूट होगी। उपनल कार्मियों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में समिति का गठन। अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) एवं सचिव (वित्त) सदस्य होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत जिला पंचायत और निदेशालय ढांचे को मंजूरी प्रदान करते हुए 570 पद स्वीकृत किए जाएंगे। वही कैबिनेट ने जनता से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और घर से बाहर अनावश्यक न निकलने की अपील की।
