हाईकोर्ट 30 अप्रैल तक बंद
जनमंच टुडे/नैनीताल।
प्रदेशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर हाई कोर्ट में सोमवार से शुक्रवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश की ओर से इस संबंध में अधिवक्ता, अधिकारी और कर्मचारियों से निर्देशों का पालन करने का आदेश दिए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उच्च न्यायालय 26 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगा। व तीन मई से कामकाज तीन मई से होगा। जरूरी व असाधारण परिस्थितियों से संबंधित मामले के लिए अधिवक्ता न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से अपना अनुरोध भेज सकते हैं।
