गांव लौटे प्रवासियों को घरों में कवारंटाइन करें ग्राम प्रधान

जनमंच टुडे/देहरादून।

कोरोना के राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिव हरीश सेमवाल ने  कोविड 19 की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सेमवाल ने ग्राम प्रधानों को दिशा- निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह आनलाइन ओपीडी ई- संजीवनी का प्रचार जन समुदाय में करे।  उन्होंने कहा कि जो प्रवासी बाहर से अपने गांव में वापस लौटे हैं, उन्हें हर हाल में घरों में ही कवारंटाइन रखा जाए, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जाए।  उन्होंनेे अधिकारियों को प्रधानों से इसकी सूचना  प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि  ग्राम प्रधान स्मार्ट सिटी  एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करें व प्रवासियों की सूचना प्रतिदिन अपलोड करें। उन्होंने प्रधानों से कहा  कि ग्राम पंचायतों व अंत्येष्टि स्थलों  की सफाई सेनीटाइज करवाई जाए। साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर, एएनएम, आशा वर्कर के माध्यम से कोविड से बचाव का प्रचार प्रसार जनसमुदाय में करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *