कोरोना से लड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे/देहरादून। 
 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बकहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और  रेमडेसीविर इंजेक्शन भी प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह  बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से दी गई दो बहु उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लोकार्पण के अवसर पर कही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह  लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने में उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपरपज एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है, कोशिश की जाएगी कि चमोली और उत्तरकाशी की तरह अन्य जनपदों में भी इस तरह की अत्याधुनिक सुविधा से। लैस एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऑक्सीजन से लेकर बेड की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रेमडेसीविर इंजेक्शन भी प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो गई है और टीकाकरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर चेकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा गाइडलाइन के अनुपालन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *