दो बजे तक ही खुलेगी डेयरी, सब्जी व मांस की दुकानें

जनमंच टुडे/देहरादून।

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए देहरादून

में कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब सब्जी, बेकरी, डेरी, मीट, मछली, (वैध लाइसेंसधारी), राशन, सरकारी सत्ता गल्ला, पशुचारा एवं अण्डे की दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी। इससे पूर्व  इनका समय शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया था। वहीं अब  जिले में डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वही प्रदेश के सभी  शासकीय कार्यालयों को 3 दिनों तक बंद करने का  जो निर्णय लिया गया था उसे वापस ले लिया गया है। सभी शासकीय कार्यालयों को 29 व 30 अप्रैल  व  एक मई को बंद रखने का जो निर्णय था उसे बदल दिया गया है और सभी दफ्तर कल यानि गुरुवार से ही खुलेंगे।वही सब राशन, मीट, मछली, डेयरी, सब्जी की दुकानें दो बजेे तक ही खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *