कोरोना से आज 122 की मौत, 5654 मिले संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना तेज़ी से पैर पसार रहा है जिसके चलते हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही इससे जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।  शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से 122 लोगों की मौत हो गई जबकि 5654 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैंं।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब  संक्रमितों का आंकड़ा 186772 पर पहुंच गया है। इनमे से 124565 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैंऔर सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 55886 पर पहुुँच गई है।  शुक्रवार को  कोरोना ने 122 लोगों की जिंदगी छीन ली। इसके साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 2624  पहुँच गई है। आज भी अन्य दिनों की भांति सर्वाधिक कोरोना संक्रमित देहरादून में मिले हैं। वही नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में भी कोरोना संक्रमितों का मीटर तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून में 1915 , नैनीताल में 999,हरिद्वार  में 856,, ऊधमसिंह नगर में 397, पौड़ी में 366, टिहरी में 140, रुद्रप्रयाग में 166,  पिथौरागढ़ में 66, उत्तरकाशी में 134, अल्मोड़ा में 220, चमोली में 264, बागेश्वर में 26 और चंपावत में 105  लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *