घटिया निर्माण से टूटा पार्किंग, जांच हो : पिरशाली
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मसूरी किंग क्रेग में बन रहे बहुप्रतीक्षित पार्किंग का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। आवाजाही न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। आम आदमी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर नवीन पिरशाली ने कहा कि घटिया निर्माण के चलते ही करोड़ों रूपये की लागत से निर्माणाधीन मसूरी किंग क्रेग की बहुप्रतीक्षित पार्किंग का एक बड़ा हिस्सा टूटा है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि इसमें स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग डिज़ाइन व निर्माण के समय गैस वेल्डिंग व अन्य कार्यों में लापरवाही बरती गई है ।जिसके चलते पार्किंग का एक हिस्सा टूटा है। उन्होंने कहा कि 32 करोड़ से भी अधिक की लागत से यह पार्किंग लोनिवि की देख रेख में बन रही है। उसके बावजूूद पार्किंग का एक हिस्सा टूट गया जो कि जांच का विषय है। पिरशाली ने कहा कि इस पार्किंग का ठेका 2106 में ऋचा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था और पार्किंग को 2018 में बनकर तैयार होनी था लेकिन कई तकनीकी खामियों के चलते ये पार्किंग समय पर तैयार नही हो पाया। पिरशाली ने कहा कि इसके निचले हिस्से की सॉइल टेस्टिंग भी हुई थी जिसमें आशंका जताई गई थी कि यहां पर ज़मीन कमज़ोर है, पिरशाली ने कहा कि इसके बावजूद ढांचा कैसे पास हो गया यह जांच का विषय है। पिरशाली ने कहा कि गुणवत्ताविहीन के चलते आज पार्किंग का एक बड़ा हिस्सा गिरकर सड़क पर आ गया । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही इसके नुकसान की भरपाई कंस्ट्रक्शन कंपनी और अधिकारियों से करने की मांग की है। इस मौके पर पिरशाली के साथ आम आदमी पार्टी मसूरी विधानसभा के सचिव सुनील पंवार, अध्यक्ष सुधीर डोभाल, हरपाल खत्री व जीतू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
