न्यायालयों में तीन से 16 मई तक अवकाश

जनमंच टुडे/नैनीताल।

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  राज्य के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में तीन से 16 मई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब राज्य के सभी जिला व अधीनस्थ अदालतों में 17 मई से मामलों की सुनवाई होगी। इस संबंध में शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस अवधि में केवल रिमांड और जमानत से संबंधित मामले ही सुने जाएंगे। जरूरी मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता अवकाश अवधि में सुनवाई के लिए  जिला कोर्ट के ई-मेल पते पर अपने असाधारण परिस्थितियों के मामलों की सुनवाई का अनुरोध कर सकते हैं। जिला न्यायाधीशों के ई-मेल पतों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला न्यायाधीश आधिकारिक वेबसाइट में न्यायिक अधिकारी का नामित करेंगे, जिन्हें अधिवक्ताओं द्वारा सूचना के संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *