कोरोना की लहर बनी मुसीबत, 107 की मौत,5493 संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है, आवर हर दिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। वही कोरोना से जान गवांने वालों का सिलसिला भी नहीं रुक रहा है। शनिवार को भी राज्य में कोरोना का कहर जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 5493 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 107 लोगों की कोरोना के चलते जान गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 186014 पर पहुँच गया है। रिपोर्ट के अनुसार 128209 लोग अब तक स्वास्थ्य हो चुके हैं। अब भी 51127 केस एक्टिव है । वही कोरोना से अब तक 2731 लोगों की जान जा चुकी है। आज देहरादून में 2266, नैनीताल में 810, हरिद्वार में 578, पौड़ी में 330 ,उत्तरकाशी में 106, टिहरी में 153, बागेश्वर में 146 , अल्मोड़ा में 163, पिथौरागढ़ में 135, उधमसिंह नगर में 503 , रुद्रप्रयाग में 59 ,चंपावत में 128, चमोली में 116 संक्रमित पाए गए।
