मुख्यमंत्री राहत कोष में मैडम रजनी रावत ने दी 21 लाख की सहायता
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते कई लोग इस लड़ाई में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग कर रहे हैं। मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें सीएम राहत कोष के लिये 21 लाख रुपये राशि का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कोविड से लड़ाई लड़ने में साथ देने के लिए रजनी रावत का आभार जताया। उन्होंने रजनी रावत का आभार जताते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग से कोविड के खिलाफ लङाई में अवश्य जीतेंगे।
