पौड़ी के पूर्व विधायक पुत्र की कोरोना से मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पौड़ी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल मंद्रवाल के पुत्र  दिनेश मंद्रवाल (44) का कोरोना से मौत हो गई है। उनका पिछले एक सप्ताह से दून के एक निजी अस्पताल में  इलाज चल रहा था। रविवार को वह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। वह उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने दिनेश मंद्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और विधानसभा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है। अग्रवाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और पूरा विधानसभा परिवार उनके परिजनों के संग है। विगत कई वर्षों से विधानसभा में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 44 वर्षीय दिनेश मंद्रवाल विगत 1 हफ्ते से कोरोना संक्रमित होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार कार्डिक अटैक आने उनकी मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *