डुप्लीकेट उपकरणों के बिक्री पर भड़के मंत्री
जनमंच टुडे/ देहरादून।
काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत अपने भांजे से मिलने अस्पताल पहुँचे और डॉक्टरों से उसका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपने भांजे का आक्सीजन लेबल नापने को कहा स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके भांजे का आक्सीजन लेबल नापा तो अस्पताल के आक्सीमीटर पर उसका आक्सीजन लेबल 78 आया। इस पर उन्होंने अपना आक्सीमीटर निकालकर अपने भांजे का आक्सीजन लेबल नपवाया तो उसमें 95 आया इस पर रावत भड़क गए। बताया गया कि गलत लेबल दिखाने वाला मीटर बाजार से 1700 में खरीदा गया था जो कि वास्तविक कीमत से बहुत अधिक होने के साथ ही निम्न स्तर का था। इन दिनों कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर समेत अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों में नकली दवाओं की भी शिकायत आई है। मंत्री हरक सिंह ने डुप्लीकेट उपकरणों के बिक्री पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में संबंधित क्षेत्र के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व सीओ की टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि नकली व कालाबाजारी रोकने के लिए टीम औचक निरीक्षण करे और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर दवाओं और उपकरणों के सैंपल ले।
