मातृभाषाओं को सम्मान दिलाने के लिए मिली जिम्मेदारी

जनमंच टुडे/ऊखीमठ।

हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और मातृभाषाओं को सम्मान दिलाने के पुनीत उद्देश्य की प्राप्ति के लिये समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संघटन “हिन्दी साहित्य भारती” की रूद्रप्रयाग जनपद की जनपदीय शाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। प्रादेशिक शाखा के अनुमोदन के पश्चात् अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ साहित्यकार और रंगकर्मी आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल व महामन्त्री पर युवा कवि नन्दन राणा “नवल” को मनोनीत किया गया, साथ कई अन्य साहित्यकारों और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहने वाले लोगों को भी दायित्व सौंपे गये। जनपदीय अध्यक्ष और महामन्त्री ने प्रादेशिक शाखा का धन्यवाद करते हुये सभी हिन्दी प्रेमियों से हिन्दी के उत्थान और प्रचार-प्रसार में सहयोग का आह्वान किया। जनपदीय कार्यकारिणी में निम्न पदों पर चयन किया गया।मार्गदर्शक एनपी जमलोकी , गिरीश बेंजवाल, सूरजपाल गुसाईं ,विक्रम सिंह राणा ,
कपूर सिंह पंवार, अध्यक्षआचार्य कृष्णानन्द नौटियाल , उपाध्यक्ष सुरेन्द्रदत्त नौटियाल , लखपत राणा, गंगाराम सकलानी , विक्रम सिंह नेगी , गजेन्द्र रौतेला,महामन्त्रीनन्दन सिंह राणा,संयुक्त महामन्त्री माधव सिंह नेगी, सुधीर बर्त्वाल , दमयन्ती भट्ट , कविता भट्ट , कोषाध्यक्ष कंचन जमलोकी , मन्त्री महेन्द्र बर्त्वाल , आशा भट्ट ,राजपाल पंवार ,मोहित नेगी मीडिया संयोजक विनय बहुगुणा , लक्ष्मण नेगी , मानवेन्द्र नेगी , आशा प्रसाद सेमवाल , हरीश गुसाईं , कुलदीप राणा आजाद के अलावा विनोद भट्ट , नीरज पुरोहित , मनोज बिष्ट , सुशील गैरोला, लक्ष्मी बुटोला  लक्ष्मी नेगी , स्मिता मैठाणी भट्ट , हरदेव नेगी , अनीता मेवाल नेगीअमित राणा , ऋषभ मैठाणी ,  नेत्रा थपलियाल , सीमा कप्रवाण , गीतांशु कप्रवाण , रोबिन को सदस्य नामित किया गया।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *