सोमवार को कोरोना ने ली 128 की जान , 5403 संक्रमित

जनमंच टुडे/देहरादून।

राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, और हर दिन संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या भी  बढ़ रही है। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिये शासन, प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं, उसके बावजूद संक्रमण तेज़ी से पैर पसार रहा है।सोमवार को कोरोना से 128 लोगों की जान चली गई। वही  आज 5403 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 2026, हरिद्वार में 676, नैनीताल में 458 पौड़ी गढ़वाल में 139, पिथौरागढ़ में 150, रुद्रप्रयाग में 35 ,टिहरी गढ़वाल में 415,ऊधम सिंह नगर में 656 उत्तरकाशी में 195, चंपावत में 215, चमोली में 169 बागेश्वर में 105 ,अल्मोड़ा में 167  लोग संक्रमित पााआए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *